Tuesday, April 22, 2025

केदारनाथ से लौटे मेरठ के लोगों ने बताई आपबीती

मेरठ। मेरठ से केदारनाथ दर्शन के लिए गए लगभग 40 श्रद्धालु बादल फटने के कारण फंस गए हैं। कई लोग इस त्रासदी में बाल-बाल बच गए, जबकि कुछ लोगों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। इससे उनके परिजन चिंतित हो गए हैं। वह अपनों के सकुशल होने की प्रार्थना कर रहे हैं और उनसे संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं।

 

केदारनाथ से मेरठ लौटीं ब्रह्मपुरी निवासी सुधा ने जब आपबीती बताई तो उनकी आंखों से आंसू निकल पड़े। उन्होंने बताया कि हमने भयावह मंजर देखा है, अभी पहाड़ों पर जाने का समय नहीं है। सुधा ने बताया कि रेस्क्यू टीम ने हमें रस्सियों से बचाकर निकाला। केदारनाथ से संपर्क पूरी तरह खत्म हो गया था।

 

मेरठ से 19 लोग केदारनाथ दर्शन के लिए 27 से 29 जुलाई के बीच गए। इसमें ब्रह्मपुरी निवासी मोनू शर्मा, पत्नी सुधा, बच्चे परी और पलक शुक्रवार शाम वापस लौट आए। रिठानी निवासी तनुज शर्मा और उसका मित्र दीपक शर्मा भी मेरठ पहुंच गए हैं।

 

माधवपुरम निवासी अमित बंसल, पुनीत बंसल और मयंक बंसल को बीती रात 3:30 बजे रेस्क्यू कर लिया गया। तीनों युवक देर शाम तक कोटद्वार सुरक्षित पहुंच गए। मेरठ से गए छह लोग यश गुप्ता, यमन चौधरी, यश बंसल, देव ठाकुर, आकाश वर्मा, हर्षित भी देवप्रयाग पहुंच गए हैं।

यह भी पढ़ें :  मेरठ में नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला, आरोपी पुलिया के पास दबोचा गया
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय