Monday, May 29, 2023

 मेरठ में घर के बाहर खेल रहे बच्चे को पिटबुल कुत्ते ने काटकर किया घायल

मेरठ। मेरठ के कस्बा खरखौदा क्षेत्र में गांव नरहेड़ा में आए एक पिटबुल कुत्ते ने घर के बाहर खेल रहे नौ वर्षीय बच्चे पर हमला कर दिया। जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पशुपालन विभाग की टीम ने कुत्ते को पकड़कर टंकी परिसर में बने एक कमरे में बंद कर दिया। उधर, बच्चे को दिल्ली रेफर किया गया है।

- Advertisement -

गांव नरहेड़ा निवासी आबिद का नौ वर्षीय बेटा सूफियान घर के बाहर खेल रहा था। गांव में घुसे एक पिटबुल कुत्ते ने बच्चे पर हमला कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े तो कुत्ता वहां से भाग गया। परिजनों ने घायल बच्चे को मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया।

वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि आसपास के गांव में यह कुत्ता किसी ने पाला होगा, लेकिन कुत्ता हमलावर होने के कारण उसने उसे आवारा छोड़ दिया। कुत्ता ग्रामीणों के लिए खतरा बना हुआ है।

Related Articles

- Advertisement -

STAY CONNECTED

74,675FansLike
5,201FollowersFollow
32,576SubscribersSubscribe
- Advertisement -

ताज़ा समाचार

- Advertisement -

सर्वाधिक लोकप्रिय