Thursday, September 19, 2024

दिल्ली पुलिस के दरोगा के दो बेटों को पिटबुल कुत्ते ने काटा, रिपोर्ट दर्ज

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र के नियाना गांव में दिल्ली पुलिस के दरोगा नागेंद्र भाटी के दो नाबालिग बेटों को पिटबुल ने काटकर लहूलुहान कर दिया। पिटबुल ने पहले दसवीं कक्षा के छात्र राज भाटी पर हमला किया। उसे बचाने का प्रयास करने पर बड़े भाई नारायण भाटी को भी काट लिया।

आरोप है कि फिरेराम और बेटे अमित ने पालतू कुत्ते को गली में खुला छोड़ा रखा था। दोनों बेटों का इलाज कराने के बाद नागेंद्र ने आरोपी पिता-पुत्र पर कासना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कासना थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार शाम नागेंद्र का छोटा बेटा राज भाटी गली से जा रहा था। गली में घूम रहे पिटबुल ने राज पर हमला कर दिया। पिटबुल ने उसका हाथ बुरी तरह दबोच लिया। राज के बड़े भाई नारायण ने बचाने का प्रयास किया तो पिटबुल ने उसे भी काट लिया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

गांव के लोगों की मदद से दोनों नाबालिग भाइयों को पिटबुल से बचाया जा सका। हालांकि तब तक दोनों लहूलुहान हो गए थे। परिजन दोनों को अस्पताल ले गए। कासना थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

परिजन के मुताबिक पिटबुल ने राज के हाथ की कोहनी से थोड़ा ऊपर के हिस्से को जबड़े में दबा लिया था। शोर मचाने पर भी पिटबुल ने उसे नहीं छोड़ा। इस बीच नारायण पिटबुल से भिड़ गया। आसपास के लोग भी उसे छुड़ाने का प्रयास करने लगे। पिटबुल ने करीब तीन मिनट बाद राज का हाथ छोड़ा। कुत्ते ने राज के हाथ और पैर और नारायण के दोनों पैर को जख्मी कर दिया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय