Sunday, May 11, 2025

दिल्ली के रोहिणी में पीएम मोदी ने परिवर्तन रैली में किया जनता को संबोधित

 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली को चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं की सौगात दी, जिनमें साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर तक नमो भारत कॉरिडोर के नए रूट का उद्घाटन प्रमुख है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने रोहिणी के जापानी पार्क में आयोजित परिवर्तन रैली को संबोधित किया। रैली में पीएम मोदी ने दिल्ली के विकास और भाजपा के विजन को प्रस्तुत करते हुए राज्य और केंद्र में भाजपा की सरकार की जरूरत पर बल दिया।

 

पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली विकास चाहती है और भाजपा में विश्वास जताती है। भाजपा सेवा भाव से काम करने वाली पार्टी है जो सपनों को साकार करती है। उन्होंने बताया कि देश भाजपा पर लगातार विश्वास जता रहा है। पूर्वोत्तर, ओडिशा, हरियाणा, और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में भाजपा को ऐतिहासिक जनादेश मिला।

 

लखनऊ में वरिष्ठ पत्रकार की पत्नी कार समेत हुई लापता, पुलिस तलाश में जुटी

 

उन्होंने कहा कि भाजपा ही दिल्ली को दुनिया की बेहतरीन राजधानी बना सकती है। भाजपा की सरकार ने दिल्ली मेट्रो का विस्तार किया, 55 हजार करोड़ रुपये की जाम-मुक्त परियोजनाएं लाई और झुग्गी-झोपड़ी वाले क्षेत्रों में स्वाभिमान अपार्टमेंट बनाने की पहल की। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को पक्के मकान देने का वादा किया।

 

मुज़फ्फरनगर में लाचार किसान ने एडीएम को सुनाई पीड़ा-उसकी खेती की ज़मीन, भूमाफिया कर रहे प्लाटिंग !

पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली को आधुनिक और विकसित राजधानी बनाने के लिए केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार होना जरूरी है। उन्होंने आम आदमी पार्टी की सरकार को “आपदा सरकार” बताते हुए कहा कि जिनके पास कोई विजन नहीं, वे विकास नहीं कर सकते। पीएम ने युवाओं और महिलाओं को भाजपा के साथ जुड़ने और दिल्ली के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आने वाले 25 साल भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं, और दिल्ली को इसमें एक प्रमुख भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा, “दिल्ली में एक ही आवाज गूंज रही है- आपदा नहीं सहेंगे, बदलकर रहेंगे। पीएम मोदी ने जनता से भाजपा को अवसर देने और दिल्ली को विश्वस्तरीय राजधानी बनाने का आग्रह किया।

मुरादाबाद में जियो फाइबर के अपहृत मैनेजर को एसटीएफ ने कराया मुक्त, 20 लाख की मांगी थी फिरौती

नमो भारत कॉरिडोर का विस्तार राजधानी को तेज और सुरक्षित यातायात प्रदान करेगा। अन्य परियोजनाएं दिल्ली के शहरी विकास, परिवहन, और आवास के क्षेत्र में सुधार लाएंगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय