Monday, March 31, 2025

सहारनपुर में चाईनीज मांझे की बिक्री करने वाले तीन दुकानदारों पर पुलिस की कार्रवाई,कब्ज़े से 5.950 किलोग्राम मांझा बरामद

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद की थाना मण्डी पुलिस टीम ने प्रतिबन्धित चाईनीज मांझे की बिक्री करने वाले तीन दुकानदारो पर कार्रवाई करते हुए उनके कब्ज़े से 5.950 किलोग्राम प्रतिबन्धित चाइनीज मांझा बरामद किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर डा.विपिन ताडा के निर्देशन में अपराध नियन्त्रण व प्रतिबन्धित चाइनीज मांझा बेचने वाले दुकानदारों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण में तथा थाना मंडी प्रभारी निरीक्षक पीयूष दीक्षित के कुशल नेतृत्व में सूचना पर थाना मण्डी पुलिस टीम ने प्रतिबन्धित चाईनीज मांझा बेचने वाले दुकानदार  शाहरूख पुत्र कलीम अहमद निवासी पीर वाली गली न0- 21 थाना मण्डी जनपद सहारनपुर को 2.100 किलोग्राम प्रतिबन्धित मांझा के साथ लक्खी गेट से गिरफ्तार किया है। शाहरूख उपरोक्त के विरूध्द मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
दुकानदार अभियुक्त आलोक शर्मा पुत्र स्व जयशंकर शर्मा निवासी सम्राट विक्रम कालोनी थाना मण्डी सहारनपुर को 1.750 किलोग्राम प्रतिबन्धित मांझा के साथ सम्राट विक्रम कालोनी से गिरफ्तार किया गया है। जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली मण्डी पर आलोक शर्मा उपरोक्त के विरूध्द मुकदमा पंजीकृत किया गया है। दुकानदार  पप्पी पुत्र जलील अहमद निवासी मौहल्ला सिराज कालोनी सीढियो वाली मस्जिद थाना मण्डी सहारनपुर को 2.100 किलोग्राम प्रतिबन्धित मांझा के साथ लक्खी गेट से गिरफ्तार किया गया है। जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली मण्डी पर पप्पी उपरोक्त के विरूध्द मुकदमा पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय