Saturday, April 26, 2025

मुजफ्फरनगर में पुलिस ने 4 शातिरों को किया गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अर्न्तगत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नई मण्डी श्रीमति रूपाली राव एवं प्रभारी निरीक्षक नई मण्डी बबलू सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना नई मण्डी पुलिस व एस0ओ0जी0 की सयुक्त टीम द्वारा 4 शातिर अभियुक्तगण को कूकडा पुलिया से आगे ईदगाह के सामने जौली रोड से गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शस्त्र बरामद किए गए।

गिरफ्तार अभियुक्तों में रितिक उर्फ गोलू त्यागी पुत्र दिनेश त्यागी निवासी साकेत कालोनी थाना सिविल लाईन,हर्ष त्यागी पुत्र दीपक त्यागी निवासी साकेत कालोनी थाना सिविल लाईन, युवराज पुत्र हरेन्द्र निवासी मौ0 रामपुरी थाना कोतवाली नगर, राहुल उर्फ विहान पुत्र प्रमोद कुूमार निवासी शान्ति नगर थाना नई मण्डी शामली है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए अभियुक्तों पर पूर्व में भी मुकदमें दर्ज है। फिलहाल पुलिस ने सभी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय