Tuesday, April 1, 2025

मेरठ में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत

मेरठ। बिजली बंबा बाईपास पर शॉप्रिक्स मॉल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ईद के दिन हुई घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया।

 

जानकारी के अनुसार ईरा गार्डन के रहने वाले युसूफ और उनका बेटा अमन परतापुर फैक्टरी से काम खत्म करके घर लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। दोनों को तुरंत निजी अस्पताल भी ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर वाहन चालक की तलाश में जुटी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय