Monday, April 28, 2025

सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली में आप मुख्यालय और सीबीआई दफ्तर में सुरक्षा कड़ी

नई दिल्ली। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर आप मुख्यालय के बाहर सोमवार सुबह भारी पुलिस बल तैनात किया गया। राउज एवेन्यू कोर्ट में भी भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, जहां सिसोदिया को सोमवार को पेश किए जाने की संभावना है।

पुलिस के मुताबिक, आप के विरोध के बाद दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर सुरक्षा के भारी इंतजाम किए गए हैं।

यातायात पुलिस ने कहा कि सेंट्रल दिल्ली में यातायात प्रभावित हो सकता है।

[irp cats=”24”]

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रविवार को मनीष सिसोदिया को आबकारी नीति मामले में कथित अनियमितताओं के लिए गिरफ्तार किया। सीबीआई के मुताबिक सिसोदिया जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे।

2021-22 के लिए आबकारी नीति बनाने और लागू करने में कथित अनियमितताओं के मामले की जांच के लिए उपमुख्यमंत्री और प्रभारी आबकारी मंत्री मनीष सिसोदिया और 14 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

दिल्ली पुलिस ने रविवार को सीबीआई कार्यालय के पास प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह और मंत्री गोपाल राय समेत 50 लोगों को हिरासत में लिया था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय