Thursday, September 19, 2024

सहारनपुर में बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी किशोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

सहारनपुर (गागलहेड़ी)। क्षेत्र के एक गांव में चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप 12 साल के किशोर पर है। पुलिस ने किशोर को पकड़ लिया है, जिसे न्यायालय में पेश किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक गांव निवासी चार वर्षीय बच्ची घर में खेल रही थी। उस समय बच्ची के परिजन घर पर नहीं थे। आरोप है कि तभी उसके पास पड़ोस का 12 वर्षीय किशोर पहुंचा और चॉकलेट देकर उसके साथ खेलना लगा।
कुछ देर बाद ही किशोर ने बच्ची के साथ दुष्कर्म कर दिया। घटना के समय पड़ोस की छत पर कपड़े उतारने गई एक युवती ने यह सब होते देखकर शोर मचा दिया। इसके बाद मौके पर आस-पड़ोस के लोग एकत्र हो गए। उन्होंने बच्ची के परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने गांव पहुंचकर जांच पड़ताल की और किशोर को पकड़ लिया।
पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दे कि दुष्कर्म करने का आरोपी भी बाल अपचारी है। उसे किशोर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय