Sunday, May 18, 2025

रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में अनियंत्रित टेलर ने मचाया कहर, दो गाड़ियों को मारी टक्कर, तीन की मौत

रामगढ़। रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में एक अनियंत्रित ट्रेलर ने मंगलवार को कहर बरपा दिया। रांची की तरफ से आ रहे टेलर का घाटी में अचानक ब्रेक फेल हो गया और उसने गड़के मोड़ से आगे बढ़ते ही एक सिलेरियो कार और एक ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मारी। इसके बाद अनियंत्रित ट्रेलर खुद भी राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर पलट गया।

इस हादसे में ट्रैक्टर पर सवार दो व्यक्ति और टेलर पर सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके अलावा लगभग चार अन्य लोगों के घायल होने की खबर है। घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और उसने राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया है। खबर लिखे जाने तक घटनास्थल पर आक्रोशित लोग बवाल कर रहे हैं। पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने में लगी हुई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय