Wednesday, May 22, 2024

सहारनपुर में पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार 

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद की थाना सदर बाजार पुलिस ने द्वारा हत्या के प्रयास के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बीती 24 अप्रैल को  वादी ईश्वरपाल पुत्र मामराज निवासी चान्दनपुर थाना रामपुर मनिहारन जनपद सहारनपुर द्वारा नीशू शर्मा पुत्र प्रदीप शर्मा निवासी प्रकाश लोक मुर्गा फार्म के बराबर गली लेबर कालौनी थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर व कर्ण पुत्र राकेश नि० लक्कड माजरा सर्किट हाउस थाना सदर बाजार जनपद सहारनपुर पर उसके पुत्र विपिन के साथ पैसे के लेनदेन को लेकर झगडा कर गॉली-गलौज कर जान से मारने की नीयत से गोली मारने को लेकर मामला थाना सदर स्थानीय पर पंजीकृत कराया था।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

जिसमें अभियुक्त नीशू शर्मा को पुलिस द्वारा दिनांक 21.4.2024 को मय एक CMP कारतूस के गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया था। जिसके आधार पर अभियोग में धारा 3/25/27 ए एक्ट की वृद्धि की गई है। वही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर डॉ विपिन ताडा द्वारा उपरोक्त घटना का संज्ञान लेकर वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दिशा-निर्देश दिए, जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार त्यागी के कुशल नेतृत्व में आज थाना सदर बाजार पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित एक अभियुक्त कर्ण पुत्र राकेश निवासी लक्कड माजरा सर्किट हाउस थाना सदर बाजार जनपद सहारनपुर को मय दो पिस्टल 32 बोर व दो जिन्दा कारतूस 32 बोर व घटना में प्रयुक्त एक स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया है।

 

 

गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अभियुक्तो को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में संतोष कुमार त्यागी थाना सदर बाजार प्रभारी जनपद सहारनपुर, शंशाक गिरी थाना सदर बाजार आवास विकास चौकी इंचार्ज सहारनपुर, है0का0 सचिन चौधरी थाना सदर बाजार जिला सहारनपुर, है0का0 सचिन शर्मा थाना सदर बाजार सहारनपुर शामिल रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय