Monday, April 21, 2025

देवबंद में हनीट्रेप मामले में फरार चल रहे एक और आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देवबंद (सहारनपुर)। हनीट्रेप मामले में फरार चल रहे एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गैंग के सरगना को पुलिस ने बीते दिन गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसी मामले में एक महिला समेत गैंग के दो और सदस्य अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। देवबंद कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि हनीट्रेप मामले में पुलिस को एक और सफलता मिली है।
सात साल से फरार चल रहे गैंग के सरगना शमशेर को गिरफ्तार करने वाली टीम ने इसी मामले में फरार चल रहे 15 हज़ार के इनामी दूसरे आरोपी कर्मवीर शर्मा पुत्र जागेराम शर्मा निवासी अजमेरी बस्ती भिवानी रोड जनपद हरियाणा को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में एक महिला समेत दो आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बता दें कि वर्ष 2017 में  मौलाना मसूद मदनी को उक्त गैंग ने अपना शिकार बनाया था। गैंग में शामिल एक महिला ने मौलाना मसूद मदनी पर झाडफ़ूंक के नाम पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। गाजियाबाद पुलिस ने इस मामले में उस समय एक महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार करते हुए हनी ट्रैप का खुलासा किया था।
यह भी पढ़ें :  अमेरिका के साथ सुरक्षा और व्यापार पर एकसाथ चर्चा करना उचित नहीं : जापानी प्रधानमंत्री
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय