Monday, May 12, 2025

घर में घुसकर लूट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

भिवानी, घर में घुसकर तेजधार हथियार के बल पर महिला से लूट को अंजाम देने वाले दो आरोपितों को भिवानी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों ने तेजधार हथियार के दम पर महिला से सोने व चांदी के आभूषणों की लूट की थी। दोनों ही आरोपित भिवानी निवासी है, जिनसे सोने व चांदी के आभूषण भी भिवानी पुलिस ने बरामद किए है।

बुधवार को भिवानी के उप पुलिस अधीक्षक आर्यन चौधरी ने बताया कि 25 जनवरी को चार आरोपितों ने भिवानी के बृजवासी कॉलोनी में एक दुकानदार के घर में घुसकर उसकी पत्नी को तेजधार हथियार से घायल कर दिया। बदमाशों ने उसके घर से सोने व चांदी के आभूषण की लूट की वारदात को अंजाम दिया।

उन्होंने बताया कि सिटी थाना पुलिस ने पीडि़ता के पति की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने भिवानी निवासी सुधीर व बिजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों से लूटे गई एक जोड़ी सोने की बाली, एक सोने का मंगलसूत्र व एक चांदी की चैन भी बरामद की है।

डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपित नशा करने के आदी हैं तथा मुख्य आरोपित सतीश करीब दो साल पहले शिकायतकर्ता कमल की दुकान पर कार्य करता था।

उन्होंने बताया कि आरोपित सुधीर को न्यायालय में पेश किया गया, जहां न्यायालय ने आरोपित को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय