Tuesday, September 24, 2024

मनबढ़ ल​ड़कियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने परिजनों को सौंपा

बरेली। शहर के गर्ल्स इंटर कॉलेज से गायब हुई तीन छात्राओं को पुलिस ने तीन दिन बाद ऋषिकेश से बरामद कर लिया है।

उल्लेखनीय है कि किला क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज से तीन नाबालिग़ छात्राएं शुक्रवार को कॉलेज खत्म होने के बाद लापता हो गईं। सूत्रों के मुताबिक लड़कियों के कॉलेज से फरार होने के संपर्क में 10 से 15 लड़कियां और थीं, पर किसी कारण ये उनका प्लान सफल नहीं हो सका। सूत्र यह भी बताते हैं कि लड़कियां सबसे पहले बरेली से कासगंज गईं, उसके बाद कासगंज स्टेशन में कुछ समय रुकने के बाद वहां से लखनऊ गईं। लखनऊ कासगंज के बीच इनको सूरज पासी नाम का लड़का मिला। उसने खुद को शतरंज का इंटरनेशनल खिलाड़ी बताया। लड़कियों ने उसके फ़ोन में लुडो गेम भी खेला।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

सूत्र बताते हैं कि इस लड़के से लड़कियों ने आग्रह किया कि कोई सस्ता सा कोई रूम दिला दें उसने बताया कि वह रायबरेली से रोज़ डेली आता है। पीजीआई के पास एक होटल दी नार्थ है।इसके बाद तीनों छात्राओं ने दी नार्थ होटल में सात सौ रुपये में रूम लिया। इस रूम को भी दिलाने में युवक ने मदद भी की थी। छात्राएं रात भर होटल में रुकीं। शनिवार की सुबह आठ बजकर चालीस मिनट पर होटल पर चेक इन किया और बारह बजकर पांच मिनट पर चेक आउट किया। इसके बाद वह लूलू मॉल गईं, वहां से छह जोड़ी कपड़े ख़रीदे, जिसमें एक छात्रा ने 13,600 की शॉपिंग की, यही लड़की अपने घर से 50 हजार कीमत की एक चैन और टॉप्स गोल्ड अपने साथ ले गई थी। वहां होटल मैनेजर के फ़ोन से युवक को फ़ोन किया और कहा कि राज को बता दो कि हम दिल्ली में हैं, हमसे मिल ले। युवक राज़ ने उसी नंबर पर फ़ोन किया तो पता लगा कि लड़कियां दिल्ली में है और लखनऊ से जा चुकी हैं।

राज़ ने निखिल को बताया कि लड़कियां दिल्ली में नहीं लखनऊ में हैं। इसके बाद इनमें से एक युवक ने ओखली में तुरंत पुलिसकर्मी को बताया कि अभी लड़कियां लखनऊ ही हैं। इसके बाद लड़कियां शाम को चारबाग़ स्टेशन से दिल्ली की तरफ़ रवाना हुई। पुलिस भी खबर पाकर नार्थ होटल में रुकी हो सकती हैं, लखनऊ घूमने के बाद फिर होटल छात्राएं आ जाये। उसी समय पुलिस के पास ऋषिकेश से प्रमोद नाम के लड़के का फ़ोन आया कि लड़कियां अभी दिल्ली में है। दिल्ली में ऑटो चालक सलीम के फ़ोन से लड़कियों ने प्रमोद को काल कीं, वह ऋषिकेश आ रहे हैं। लड़कियों के पास एक डायरी थी, जिसमें एक लड़के का नंबर दिल्ली के रहने वाले युवक का था पर उस दिन वह हरिद्वार घूमने गया था।

दिल्ली के रहने वाले लड़के बॉबी ने कहा कि वह किसी काम से हरिद्वार में है। तब लड़कियां बोलीं वह भी हरिद्वार आ रही हैं। बाद में तीनों ट्रेन से हरिद्वार पहुँच गई। बॉबी इनको स्टेशन पर मिला पर बॉबी के आर्थिक तंगी थी, उल्टा लड़कियों को युवक का खर्च उठाना पड़ रहा था,तभी लड़कियों ने बॉबी के फ़ोन से प्रमोद को काल की कि हम लोग ऋषिकेश आ रहे हैं। इन सारे घटनाक्रम को प्रमोद ने पुलिस को बता दी।

बरेली पुलिस जानकारी होते ही ऋषिकेश पुलिस से बात की और लड़कियों के आने का इंतज़ार किया। प्रमोद के घर जैसे ही घूमती फिरती लड़कियां घर पहुंची तो ऋषिकेश पुलिस ने पकड़ लिया और क़िला पुलिस को सूचना दिया। इसके बाद प्रभारी क़िला ने एक टीम ऋषिकेश के लिए रवाना कर दी।

सूत्र बताते हैं कि कॉलेज से 13 लड़कियां भागने का प्लान बनाया था,सिर्फ़ तीन ही गईं। अगर वास्तव में ऐसा होता तो पुलिस के सामने बड़ी समस्या हो सकती थी। किला इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह के मुताबिक तीनों छात्राओं को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय