Monday, April 28, 2025

सहारनपुर में चुनरी से गला घोंटकर पति की हत्या करने वाली पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सहारनपुर/चिलकाना। चुनरी से गला घोंटकर पति की हत्या करने की आरोपी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी महिला रामरति ने पुलिस को बताया कि उसका पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था।

सोमवार की रात भी उसके सिर में डंडा मारा था। इसलिए उसने पति को मार दिया।सुल्तानपुर के मोहल्ला कोठीवाला निवासी सतपाल चार भाइयों में सबसे छोटा था। सबसे बड़ा भाई रघुवीर ऊर्फ कल्लू, इससे छोटा रविंद ऊर्फ गोरखा, तीसरा मकड़ा सिंह थे। जिसमें मकड़ा सिंह की पांच साल पहले मौत हो गई थी। रामरति मकड़ा की पत्नी है। परिजनों ने रामरति की शादी सतपाल से कर दी थी। सतपाल का अपना कोई बच्चा नहीं है। उसके भाई की आठ वर्षीय पुत्री है।

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि सतपाल के बड़े भाई रविंद्र उर्फ गोरखा की तहरीर पर रामरति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय