Friday, April 25, 2025

सहारनपुर में गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे दो अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद की थाना कुतुबशेर पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे अभियुक्त सारान और काशिफ को गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना कुतुबशेर पुलिस टीम द्वारा थाना कुतुबशेर पर पंजीकृत मु0अ0स0 109/23 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे सारान पुत्र शमीम व काशिफ पुत्र इमरान निवासी मोहल्ला ढोलीखाल थाना कुतुबशेर को मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्त सारान और काशिफ का आपराधिक इतिहास रहा है और इनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में कई थानों पर संगीन अपराध पंजीकृत है। दोनो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 अनुज कुमार, है0का0 सचिन कुमार, का0 पवित्र, सचिन कुमार व प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार शामिल रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय