Friday, April 25, 2025

मेरठ में पुलिस ने पकड़ी अवैध शस्त्र फैक्ट्री, आनलाइन होती थी डिमांड और सप्लाई  

मेरठ। मेरठ पुलिस ने नगर निकाय चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध असलाह फैक्ट्री पकडी है। ये अवैध असलाह फैक्ट्री थाना लिसाडी गेट क्षेत्र में फैजान मार्केट के पास चल रही थी। असलाह फैक्ट्री में ऑन डिमांड अवैध असलहे बनाए जाते थे।

अवैध असलाह फैक्ट्री का खुलासा करते हुए एसपी सिटी पीयूष कुमार ने बताया कि पिछले काफी दिनों से अवैध असलाह बनाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है।
जिसमें अभी तक मेरठ में दो अवैध असलाह फैक्ट्री पकड़ी गई हैं। इनमें एक मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार एक्सट्रेशन में और दूसरी थाना लिसाड़ी गेट में पकड़ी गई है।

निकाय चुनाव के दौरान मिला था बंपर आर्डर
पुलिस ने अवैध असलाह फैक्ट्री के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि उनको निकाय चुनाव के दौरान बंपर आर्डर मिला था। पश्चिम यूपी के कई जिलों में आनडिमांड अवैध तमंचे बनाकर सप्लाई करने का आर्डर पूरा करने के लिए अवैध असलाह फैक्ट्री में दिन रात काम चल रहा था।

[irp cats=”24”]

वाट्सअप ग्रुप पर सप्लाई और डिमांड
अवैध असलाह फैक्ट्री संचालकों ने बताया कि वो वाट्सअप ग्रुप के जरिए तमंचों के आर्डर लेते थे और ग्रुप के माध्यम से ही सप्लाई के बारे में बात करते थे। पुलिस को इसकी जानकारी लगी तो वह खरीदार बनकर पहुंची। पुलिस ने मौके पर से 23 बने तमंचे और दो दर्जन से अधिक अधबने तमंचे बरामद किए हैं। इसके अलावा तमंचे बनाने के उपकरण भी बरामद हुए हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय