Thursday, April 24, 2025

मेरठ में पुलिस ने पकड़ी अवैध शस्त्र फैक्टरी

मेरठ। मेरठ की थाना लिसाडी गेट पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री के साथ चार अभियुक्तों को मय निर्मित व अर्द्व निर्मित शस्त्र व शस्त्र फैक्टरी के साथ गिरफ्तार किया है।

 

प्रभारी निरीक्षक थाना लिसाडी गेट के नेतृत्व में मुखबिर खास की सूचना पर थाना लिसाडी गेट पुलिस ने साजिद पुत्र मौ0 यासीन निवासी गली नं0 1 अहमदनगर मोती मस्जिद के सामने थाना लिसाडीगेट मेरठ उम्र करीब 38 वर्ष, रिहान पुत्र समीर निवासी समर कालोनी शाहिद के स्कूल के पीछे डी0 ब्लाक थाना ब्रहमपुरी मेरठ उम्र करीब 30 वर्ष, नावेद पुत्र इरशाद निवासी डी ब्लाक समर कालोनी थाना ब्रहमपुरी मेरठ उम्र करीब 26 वर्ष  और कय्यूम पुत्र हमीद निवासी रेलवे स्टेशन के पास ग्राम लिसाडी थाना लिसाडी मेरठ उम्र करीब 58 वर्ष को अहमदनगर में गली नं0 एक में मोती मस्जिद के सामने वाले साजिद पुत्र मौ0 यासीन के मकान के अंदर शस्त्र फैक्ट्री के साथ गिरफ्तार किया।

[irp cats=”24”]

 

गिरफ्तार अभियुक्गण के अन्य साथी इरशाद पुत्र जलालुद्दीन निवासी समर कालोनी डी ब्लाक थाना ब्रहमपुरी मेरठ (फरार) और परवेज उर्फ फर्रू पुत्र खलील निवासी सराय बहलीम सब्जी वाली गली थाना कोतवाली मेरठ फरार हो गये हैं। जिनकी गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी है।

 

गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि अभियुक्त साजिद कुछ समय पूर्व इरशाद पुत्र वजीर अहमद निवासी एक मिनार मस्जिद समर गार्डन थाना लिसाड़ी गेट हाल निवासी काठियावाड़ी रोड पलवल में किराये के मकान में रहकर हथियार सप्लाई का काम करता था। वो गैंग के साथ सम्मिलित होकर एनसीआर में शस्त्र सप्लाई करता था। जिसे हरियाणा पुलिस ने कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया था। हरियाणा पुलिस ने उसके कब्जे से देशी पिस्टल मय मैग्जीन बरामद की थी।

 

जिसके सम्बन्ध में मुकदमा पंजीकृत है। हरियाणा पुलिस से जानकारी की गयी तो पूरा मामला खुल गया। अभियुक्तगण से पूछताछ में पाया गया कि थाना लिसाड़ी गेट, थाना कोतवाली व थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के कई अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों गिरोह द्वारा अवैध शस्त्र सप्लाई किए जाते थे। जिसमें गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा कुछ नाम बताये गए। पुलिस अब अभियुक्तगणों की तलाश में जुटी हुई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय