Monday, May 12, 2025

गाजियाबाद में आभूषण लूटने वाले दो लुटेरे से पुलिस मुठभेड़, एक के पैर में गोली लगी

गाजियाबाद। इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र में बुजुर्ग और महिला से सोने व हीरे के आभूषण लूटने वाले दो लुटेरों से शनिवार रात पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गए। लुटेरे दिल्ली के बुराड़ी से आकर इंदिरापुरम में वारदात को अंजाम देते।

 

 

एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि कानपुर नगर के कौशलपुरी निवासी अतिरिषी उर्फ पप्पू और अशोकनगर थाना नजीराबाद कानपुर के मनोज चतुर्वेदी मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को वसुंधरा चौकी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान शक होने पर रुकने के लिए इशारा किया गया था लेकिन वे कांवड़ मार्ग पर भागने लगे। पीछा करने पर मनोज ने तमंचे से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। अतिरिषी 12वीं और मनोज ग्रेजुएट है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि 17 जुलाई को अभयखंड के वरदान अपार्टमेंट में सावित्री से सोने की चेन और कुंडल लूटे थे। उसके बाद वसुंधरा में सनराइज मॉल के पास इंजीनियर की पत्नी मोनिका साधु से सोने की चेन व हीरे का पेंडेंट लूटा था।

 

 

घटना के दौरान बदमाशों ने नुकीली चीज से हमला भी किया था। एसीपी के मुताबिक, दोनों इंदिरापुरम क्षेत्र में लूट करने रोजाना दिल्ली के बुराड़ी से बाइक पर आते थे। दोनों ही घटना में लुटेरे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए। शिकायत मिलने पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से लिंक जोड़कर इनकी पहचान की। दोनों पर कानपुर और उन्नाव में लूट व हत्या के प्रयास के 12 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस इनसे अन्य घटनाओं के बारे में पता कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय