Saturday, May 18, 2024

लोकसभा चुनाव से पूर्व गौतमबुद्ध नगर को अपराध मुक्त बनाने में जुटी पुलिस, 20 गिरफ्तार

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नोएडा। लोकसभा चुनाव से पूर्व जनपद गौतमबुद्ध नगर को अपराध मुक्त बनाने में जुटी पुलिस ने विशेष अभियान के तहत विभिन्न जगहों से अवैध रूप से मादक पदार्थ बेचने और अवैध हथियार लेकर चल रहे एक महिला समेत 20 लोगों को गिरफ्तार किया है।
 

थाना बिसरख पुलिस ने एक सूचना के आधार पर एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि थाना पुलिस ने चिपियाना गांव के पास से सुभाष माली पुत्र राजवीर को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर इसके पास से एक चाकू मिला है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

थाना सेक्टर-63 पुलिस ने अवैध रूप से मादक पदार्थ बेचने वाले दो लोगों को गिरफ्तार करके उनके पास से गांजा और शराब बरामद किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि थाना पुलिस ने एक सूचना के आधार पर ओमप्रकाश पुत्र कृष्णपाल को 25 फुटा रोड के पास से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर इसके पास एक किलो 250 ग्राम अवैध गांजा मिला है। थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में उप निरीक्षक देशपाल ने एहसान पुत्र मुन्ना खान को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर इसके पास से 34 पव्वै देसी शराब बरामद हुई है।

 

थाना सूरजपुर पुलिस ने रविंद्र पुत्र नामक युवक को गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर इसके पास से पुलिस को एक चाकू मिला है। थाना प्रभारी पुष्पराज सिंह ने बताया कि इसकी गिरफ्तारी निक्कू मोड़ के पास से हुई है। यह चोरी करने की नीयत से घूम रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में उप निरीक्षक रमेश चंद्र ने माहिरा पत्नी मनीरूल शेख को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर इसके पास से 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि यह डिपो मेट्रो स्टेशन के पास अवैध रूप से गांजा बेच रही थी।

 

थाना सेक्टर-20 पुलिस ने गस्त के दौरान जितेंद्र सिंह नामक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से एक किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया है। थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ला ने बताया कि थाना पुलिस ने एक सूचना के आधार पर निठारी गांव के पास से जितेंद्र सिंह पुत्र सुंदरलाल को गिरफ्तार किया है।

 

थाना सेक्टर-24 पुलिस ने गस्त के दौरान रोशन नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 25 पव्वा अवैध शराब बरामद किया है। थाना प्रभारी विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि इसकी गिरफ्तारी सेक्टर-53 के पास से हुई है।
थाना फेस-1 पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 600 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि एक सूचना के आधार पर उप निरीक्षक शरद यादव ने बिटा बाई पुत्र रवि को सेक्टर-14 के पास से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर इसके पास से 600 ग्राम अवैध गांजा मिला है। थाना फेस-वन पुलिस ने निखिल को गिरफ्तार कर उसके पास से 25 पव्वा देसी शराब बरामद किया है। थाना फेस-वन के प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि इसकी गिरफ्तारी झुंडपुरा ग्राम के पास से हुई है।
 

थाना जारचा पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 70 पव्वा अवैध शराब बरामद किया है। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि उपनिरीक्षक जितेंद्र गुप्ता ने एक सूचना के आधार पर कुलदीप पुत्र जतन सिंह को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी ग्राम रजातपुर के पास से हुई है।

 

थाना कासना प्रभारी विद्युत गोयल ने बताया कि कांस्टेबल अंकित भारद्वाज ने राहुल नामक युवक को गिरफ्तार किया है। इसके पास से 40 पव्वा देसी शराब बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी ग्राम जमालपुर के पास से हुई है। उन्होंने बताया कि पैराडाइज चौराहे के पास से मनीष कुमार को गिरफ्तार कर एक चाकू बरामद किया गया है। एक अन्य मामले में उप निरीक्षक वीरभद्र सिंह ने अनुराग को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 30 पव्वा देसी शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि सुमित को गिरफ्तार कर उसके पास से 24 पव्वै देसी शराब बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि तरुण नामक बदमाश को एक देसी तमंचा और कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रवीण नामक युवक को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है। महिला उप निरीक्षक अल्का चौधरी ने इसे पीएनबी कट के पास से गिरफ्तार किया है।
 

थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने क्षेत्रपाल पुत्र राधेश्याम को गिरफ्तार कर इसके पास से 25 पव्वा देसी शराब बरामद किया है। थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि इसकी गिरफ्तारी ग्राम डेरिंन के पास से हुई है।
थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने कपिल पारचा को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी सरिता मलिक ने बताया इसके पास से पुलिस ने 48 पव्वा देसी शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी वाजिदपुर गांव के पुस्ता कट के पास से हुई है।

 

थाना सेक्टर-58 पुलिस ने मणिलाल को गिरफ्तार कर इसके पास से 24 पाउच अवैध शराब बरामद किया है। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि इसकी गिरफ्तारी मिठास तिराहे के पास से हुई है। उन्होंने बताया कि उप निरीक्षक प्रमोद कुमार ने अंकुर नामक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 44 टेट्रा पैक देसी शराब बरामद किया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय