Saturday, May 10, 2025

सहारनपुर में बाइक सवार महिला से पर्स छीनकर हुए फरार,तलाश में जुटी पुलिस

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के देहात कोतवाली क्षेत्र की पारसपुरम् कॉलोनी में बाइक सवारों ने महिला के हाथ से पर्स छीन लिया और फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। तुलसी पत्नी आशीष निवासी प्रेमपुरी गली नंबर-3 अपनी ननंद वंदना के मकान पारसपुरम् कॉलोनी जा रही थी।

 

पारसपुरम् गेट नंबर एक के पास पहुंचने पर बाइक सवार दो युवकों ने उसके हाथ से पर्स छीन लिया।  जिससे महिला नीचे गिर गई। महिला के साथ एक बच्चा भी था। आसपास लगे सीसीटीवी में बाइक सवार आरोपी कैद हो गए। लोगों ने उनका पीछा भी किया, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका।

 

 

तुलसी ने देहात कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि पर्स में मोबाइल और 400 रूपए थे। पुलिस घटना को अंजाम देने वालों की तलाश कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय