Monday, October 14, 2024

पुलिस जवान ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, दुबई के यात्री का खोया सोने का कंगन और पर्स लौटाया

केदारनाथ। दुबई के यात्रियों का एक सोने का कड़ा लौटाकर पुलिस जवान ने ईमानदारी की मिसाल पेश की। वहीं पुलिस ने उड़ीसा की एक यात्री का पर्स लौटाकर उसके चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया।

केदारनाथ यात्रा में देश-विदेश से ही यात्रियों बाबा केदार के दर्शनों को पहुंच रहे हैं। अब तक साढ़े 13 लाख से अधिक यात्री भोले बाबा के दर्शन कर चुके हैं। ऐसे में लगातार यात्रियों की सेवा में पुलिस जवान जुटे हुए हैं।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

रविवार को केदारनाथ धाम में ड्यूटीरत आरक्षी हरेन्द्र सिंह रावत को सोने का एक कंगन मिला। इतना कीमती सामान मिलने पर उन्होंने खोया पाया केन्द्र से अनाउंसमेंट कराया। कुछ देर बाद एक व्यक्ति कंगन लेने वहां पहुंच गया। उसने उस कंगन का जोड़ा दिखाया, जिसके बाद पुलिस जवान ने उसे दूसरा कंगन लौटाया। यात्री ने पुलिस कर्मी हरेन्द्र रावत का परिचय अपने परिवार से करवाया। बताया कि वह दुबई से सपरिवार केदारनाथ धाम यात्रा पर आए हैं और उनके परिवार के सदस्य का कंगन न जाने कैसे गिर गया। उन्होंने पुलिस कार्मिक का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने पुलिस के जवान की ईमानदारी की सराहना कर गन्तव्य को प्रस्थान किया।

वहीं केदारनाथ धाम यात्रा पर उड़ीसा से आए श्रद्धालु का पर्स खो गया था। उसने अपनी परेशानी मन्दिर परिसर ड्यूटी पर तैनात आरक्षी शुभम को बताई। आरक्षी शुभम ने अपने प्रयासों से श्रद्धालु का खोया पर्स सुकुशल वापस लौटया, जिसमें कि 5600 रुपये थे। संबंधित व्यक्ति ने भी पुलिस का आभार प्रकट किया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय