Sunday, April 13, 2025

नोएडा में मिशन शक्ति अभियान-5 में पुलिस ने स्कूली बच्चों को किया जागरूक

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान 5 के अंतर्गत कमिश्नरेट के विभिन्न थानों में महिला बीट अधिकारियों द्वारा स्कूली बच्चों के साथ ही स्थानीय महिलाओं व किशोरियों को महिला सशक्तिकरण, उनकी सुरक्षा व अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

 

सड़कों पर बिल्डिंग मैटेरियल न रखें जाए, न हो कार पार्किंग,भवनों पर न लगे होर्डिंग, योगी ने अफसरों को दिए निर्देश

 

डीसीपी महिला सुरक्षा सुनीति ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान 5 के अंतर्गत महिला सुरक्षा टीम द्वारा सभी थाना क्षेत्रों के गांव, सोसायटियों, लेबर कॉलोनियों, बाजारों में जाकर महिलाओं एवं बच्चियों को एकत्र करते हुए उनसे वार्तालाप कर सभी को महिला सशक्तिकरण अभियान, महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों के संबंध में जानकारी देते हुए शासन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम मिशन शक्ति 5, शुभ मंगल योजना, विभिन्न प्रकार के साइबर क्राइम एवं उनसे सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया।

 

 

मीनाक्षी स्वरुप ने फिर किया एक्शन, सफाई नायक को किया पदावनत, दो सफाई कर्मियों का वेतन भी काटा

 

महिला पुलिसकर्मियों द्वारा विभिन्न पुलिस कम्युनिटी प्रोग्राम आयोजित करते हुए कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं व बच्चियों को पोश एक्ट के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई एवं लैंगिक अपराधों से बचाव के बारे में बताया गया। महिला सुरक्षा टीम द्वारा महिलाओं को मिशन शक्ति के पंपलेट वितरित करते हुए महिला हेल्पलाइन नंबर-1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर-1076, साइबर हेल्पलाइन नंबर-1930, आपातकालीन सेवा-112, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर-1098, वन स्टॉप सेंटर नंबर-181 के बारे में जानकारी दी गई।

 

मुज़फ्फरनगर में डेयरी संचालक की हत्या में पूरे परिवार को उम्रकैद, 10 हज़ार का जुर्माना भी लगाया

 

यह भी पढ़ें :  बंगाल की संस्कृति की अनदेखी भाजपा को पड़ेगी भारी - सौरभ भारद्वाज

इस अभियान के दौरान महिलाओं को समझाया गया कि वह कार्य स्थल, स्कूल, कॉलेज पर होने वाले लैंगिक अपराध या घरेलू हिंसा के अपराध को चुपचाप बर्दाश्त न करे व किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत बताये गये हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क करे जिससे अविलम्ब सहायता प्रदान की जा सके।

 

 

 

 

बता दें कि मिशन शक्ति अभियान 5 के अंर्तगत कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के तीनों जोन के विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिला पुलिस टीम द्वारा महिला सशक्तिकरण, आत्मरक्षा, घरेलू हिंसा, पॉक्सो एक्ट, साइबर सुरक्षा, स्वास्थ्य, बच्चों के विकास व कौशल आदि महत्वपूर्ण क्षेत्रों में जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय