Tuesday, May 20, 2025

सहारनपुर में पुलिस ने बच्ची के अपहरण की घटना किया खुलासा, दो महिला गिरफ्तार 

सहारनपुर। बीते दो दिन पूर्व सहारनपुर जनपद के थाना मंडी क्षेत्र में घर के बाहर से ढाई साल की बच्ची का अपहरण हो गया था। पुलिस ने मात्र 72 घंटे में बच्ची को बरामद करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान सामने आया कि भीख मंगवाने के लिए महिलाओं ने बच्ची का अपहरण किया था, साथ ही वे बच्ची को बेचने की भी फिराक में थीं।

सुन्दर भाटी को सजा सुनाना जज को पड़ा भारी, कार सवार बदमाशों ने दी धमकी, जज ने चौकी में घुसकर बचाई जान

पुलिस लाइन में एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि थाना मंडी क्षेत्र की खाताखेड़ी में सुमैया मस्जिद पानी टंकी के पास से बीते दो दिन पूर्व ढाई साल की बच्ची का अपहरण हो गया था। बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। पीड़ित पिता शादाब ने बच्ची के गायब होने की रिपोर्ट थाना मंडी में दर्ज कराई थी।

मुजफ्फरनगर में युवक की निर्मम हत्या, चारा कुट्टी मशीन पर गला काटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने गुमशुदगी में मुकदमा दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू की। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिनमें दो महिलाएं बच्ची को ले जाते हुए दिखाई दी थीं। पुलिस ने दोनों महिलाओं की फोटो दिखाकर आसपास रहने वाले लोगों से जानकारी ली, जिनकी पहचान नेहा अंसारी और उजुम के रूप में हुई। यह दोनों महिलाएं आजाद कॉलोनी थाना मंडी क्षेत्र की रहने वाली हैं।

फिरोज ने किया युवती का अपहरण, शारीरिक संबंध बनाने का विरोध करने पर प्राइवेट पार्ट में डाल दिया कैमिकल

पुलिस ने दोनों आरोपी महिलाओं को अपहृत बच्ची के साथ आजाद कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया। महिलाओं की कैद से बच्ची को छुड़ाया। पूछताछ में आरोपी महिलाओं ने बताया कि वह भीख मांगने का काम करती हैं। पानी टंकी के पास भीख मांग रही थीं। बच्ची खेलती हुई दिखाई दी। इसके बाद बच्ची को उठाकर अपने साथ ले गईं। बच्ची को दूसरे शहर में बेचना चाहती थीं, लेकिन कहीं पर अच्छे रुपये नहीं मिल रहे थे। यदि बच्ची नहीं बिक पाती तो वह बच्ची को भीख मांगने के काम में लगा देती।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय