Sunday, April 28, 2024

गाज़ियाबाद के दम्पत्ति की पुलिस को तलाश, मासूम बेटे का शव एम्स में पड़ा है, फर्जी पता देकर लापता हो गये मां-बाप

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

गाजियाबाद। गाजियाबाद में रहने वाले एक दंपत्ति की पुलिस तलाश कर रही है। उसके पीछे वजह है एक 12 साल का बच्चा। जिसे एम्स में एडमिट कराया गया था और उसकी मौत हो गई है।

मौत के बाद बच्चे का पोस्टमार्टम होना है। लेकिन, जब दिल्ली पुलिस माता-पिता के एड्रेस पर पहुंची तो पता फर्जी मिला। फिर, पुलिस ढूंढते हुए गाजियाबाद के खोड़ा पहुंची, जहां पर गाजियाबाद पुलिस की मदद से जब मकान मिला तो वहां भी ताला बंद था। बच्चे पर धारदार हथियार से हमला किया गया था, जिसके चलते उसे एम्स में एडमिट कराया गया था।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

गाजियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र के एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि 23 अगस्त को एम्स दिल्ली में 12 वर्षीय किशोर रंजन पांडे भर्ती हुआ। 24 अगस्त को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

रंजन के पूरे चेहरे पर धारदार हथियार से चोट के निशान थे। बच्चे के मां-बाप ने उसे भर्ती करते वक्त अपना एड्रेस न्यू अशोक नगर, दिल्ली लिखवाया था। बच्चे की मौत के बाद एम्स ने दिल्ली में लोकल पुलिस स्टेशन को सूचना दी।

दिल्ली पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के लिए जब मृतक के मां-बाप से संपर्क करना चाहा तो उनका न्यू अशोक नगर का एड्रेस फर्जी निकला। फिर, दिल्ली पुलिस गाजियाबाद पहुंची और खोड़ा थाने से संपर्क साधा। इसके बाद गाजियाबाद पुलिस को केस का पता चला।

खोड़ा पुलिस जब मृतक बच्चे के घर पर पहुंची तो वहां ताला लगा मिला। मां-बाप कोई मौजूद नहीं पाए गए। एम्स की मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार बच्चे की मृत्यु का कारण पैरेंट्ल नेग्लिजेंस है। शरीर पर कितनी चोटें हैं, सब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा।

पोस्टमार्टम कराने के लिए पुलिस मृतक के परिजनों को खोज रही है। अभी तक पुलिस समझ नहीं पाई है कि पैरेंट्स ने एम्स में अपना एड्रेस गलत क्यों लिखवाया और वे बच्चे के शव को एम्स में छोड़कर क्यों लापता हो गए।

पुलिस जांच में ये बात भी पता चली है कि उक्त बच्चा 29 जुलाई 2023 को लापता हो गया था। वो 12 अगस्त को परिजनों को मिल गया। इसके बाद 23 अगस्त को उसे एम्स दिल्ली में गंभीर अवस्था में भर्ती कराया गया और 24 अगस्त को उसकी मृत्यु हो गई।

एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर दिल्ली पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। गाजियाबाद पुलिस हरसंभव सहयोग कर रही है। इस पूरे मामले में बच्चे की एक वीडियो भी सामने आई है, जो संभवत: घर के अंदर बनाई गई है और मृत्यु से पहले की है।

इसमें वो कह रहा है, ‘घर में घुसकर चाकू चला दिया। पहले मेरी आंख पर पत्थर मार दिया। आज चाकू चला दिया, सब काट दिया। थाना खोड़ा के पुलिसवाले कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।’

वीडियो 28 सेकेंड का है। इसमें बच्चे का पूरा चेहरा चोटिल है। उसका होठ कटा हुआ है। वो लहूलुहान है। ऐसा माना जा रहा है कि वीडियो बच्चे के पैरेंट्स ने बनाया है।

खोड़ा थाना पुलिस का कहना है कि हमारे पास बच्चे के पैरेंट्स ने उस वक्त कोई शिकायत नहीं की थी। हमें दिल्ली पुलिस की सूचना पर ही केस की जानकारी हुई है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय