Thursday, April 24, 2025

स्क्रैप माफिया रवि काना की मित्र काजल के घर से पुलिस ने किया दो ट्रक सामान कुर्क

नोएडा। दलित युवती से सामूहिक बलात्कार और गैंगस्टर एक्ट के मामले में फरार चल रहे कुख्यात स्क्रैप माफिया दादूपुर निवासी रवि काना और उसकी महिला मित्र काजल झा के घर की थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने कुर्की की। दिल्ली के न्यू फ्रेंडस कॉलोनी स्थित काजल के घर से पुलिस दो ट्रक सामान भरकर थाने ले आई, वहीं दादूपुर से भी काफी सामान को जब्त किया।

 

रवि काना के घर की थाना सेक्टर-39 पुलिस पूर्व में कुर्की कर चुकी है। इसके खिलाफ थाना सेक्टर-39 में एक दलित युवती के साथ सामुहिक बलात्कार करने का मामला दर्ज है। रवि काना और उसकी महिला मित्र काजल झा फरार है। चर्चा है कि दोनों विदेश में कहीं पर रह रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए नोएडा पुलिस ने लुक आउट नोटिस भी जारी किया है। इस गैंग के करीब 10 लोगों को नोएडा पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है।

[irp cats=”24”]

 

 

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि 1 जनवरी को  रवि काना और काजल झा समेत गिरोह के 16 बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत थाना बीटा- दो में मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले की जांच थाना नॉलेज पार्क पुलिस द्वारा की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से रवि महिला मित्र के साथ फरार है, जबकि उसकी पत्नी मधु नागर को पुलिस ने पिछले माह दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया था। नॉलेज पार्क के थानाध्यक्ष डॉ. विपिन कुमार ने बताया कि न्यायालय ने दोनों के खिलाफ कुर्की के आदेश जारी किए थे। 29 मार्च तक दोनों के पेश नहीं होने पर पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय