Saturday, April 26, 2025

इंस्टाग्राम पर पहचान छिपाकर किशोरी को फसाया, पुलिस ने भेजा जेल

शामली: जनपद में लापता किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस ने मामले में युवक को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक ने अपनी पहचान छिपाकर इंस्टाग्राम के माध्यम से किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था। पुलिस ने कार्रवाही कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

कांधला थाना क्षेत्र के मौहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर 14 वर्षीय किशोरी के गुम होने की सूचना दर्ज कराई थी। तभी से पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने टीम ने किशोरी को दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया, साथ में किशोरी को अगवा करने के मामले मे दिल्ली निवासी एक युवक को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी युवक को थाने ले आई। पुलिस पूछताछ में आरोपी युवक ने अपना नाम कासिम उर्फ कर्ण निवासी गली नंबर 07 मुस्तफाबाद थाना खजूरी खास दिल्ली बताया था।

 

[irp cats=”24”]

आरोपी के मुताबिक किशोरी से इंस्टाग्राम के माध्यम से पहचान हुई थी। उसने अपना नाम कर्ण बताते हुए प्रेम प्रंसग बढाया था। जिसके चलते किशोरी युवक के प्रेम जाल में फस गई थी और उसे कांधला से लेकर दिल्ली चला गया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाही करते हुए युवक को जेल भेज दिया है। किशोरी का डॉक्टरी परिक्षण कराया जा रहा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय