Monday, May 6, 2024

उप्र में 24 एवं 25 सितंबर के मध्य हल्की बारिश की संभावना

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

कानपुर । मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी पांच दिनों तक आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। जिसके कारण 24 एवं 25 सितम्बर के मध्य स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश होने की संभावना है। यह जानकारी चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ एस.एन. सुनील पांडेय ने शनिवार को दी। उन्होंने बताया कि शनिवार दिन का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की औसत गति 3.2 किलोमीटर प्रति घंटा रही और वर्षा नहीं हुई।

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि मानसून ट्रफ जैसलमेर, कोटा, गुना, सतना, डाल्टनगंज, दीघा से होकर पूर्व दक्षिण पूर्व की ओर उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। झारखंड के पश्चिमी हिस्सों पर चक्रवाती चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

एक ट्रफ रेखा पश्चिमी झारखंड पर बने चक्रवाती परिसंचरण से निचले स्तर पर पश्चिमी मध्य प्रदेश तक फैली हुई है। पश्चिम झारखंड पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र सिक्किम से लेकर बिहार होते हुए तेलंगाना तक फैला हुआ है। छत्तीसगढ़. पूर्वोत्तर अरब सागर और इससे सटे दक्षिणी पाकिस्तान के हिस्सों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। जबकि एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिणी तमिलनाडु पर है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय