Saturday, February 22, 2025

मेरठ में वर्चस्व को लेकर प्रधान और पूर्व प्रधान पक्ष आमने-सामने, गांव में तनाव

मेरठ। किठौर के ललियाना गांव में प्रधान और पूर्व प्रधान पक्ष वर्चस्व को लेकर आमने-सामने आ गए हैं। 15 दिन से दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में फायरिंग भी की गई है। गांव में तनाव की स्थिति है। देर रात फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और एक पक्ष की तहरीर पर चार के खिलाफ केस दर्ज किया। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने स्थिति को सही ढंग से नियंत्रित नहीं किया तो गांव में बड़ा बवाल हो सकता है।

 

 

ललियाना गांव में प्रधान तनवीर और पूर्व प्रधान अफजाल समर्थकों के बीच पिछले करीब 15 दिन से विवाद चल रहा है। इस मामले में कुछ दिन पहले नासिर आदि के विरुद्ध दर्ज कराया गया था। शनिवार की रात फिर अफजाल पक्ष के इसरार और फहीम पक्ष के लोगों में विवाद हो गया। आरोप है कि दोनों पक्षों के लोग हथियार लेकर आमने सामने आ गए। इस दौरान हवाई फायरिंग कर गांव में दहशत फैलाई गई।

 

 

सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। पुलिस ने मामले में एक पक्ष के आस मोहम्मद की पत्नी कमर जहां की तहरीर पर दाउद पुत्र महबूब, फरमान पुत्र उस्मान, बहाव पुत्र फैजू और अब्दुल कादिर पुत्र जावेद के खिलाफ केस दर्ज किया है। लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस इस मामले में कार्रवाई में ढिलाई बरती रही है। पुलिस ने सख्त कार्रवाई नहीं की तो गांव में बड़ी घटना हो सकती है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय