Tuesday, April 22, 2025

स्क्रैप माफिया रवि काना गैंग का सक्रिय सदस्य प्रहलाद गिरफ्तार,पूछताछ जारी

नोएडा। कुख्यात स्क्रैप माफिया और सामूहिक बलात्कार के मामले में वांछित चल रहे रवि काना के दाहिना हाथ कहे जाने वाले प्रहलाद को आज थाना बीटा-दो पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसकी गिरफ्तारी के बाद इस गैंग के कुल आठ लोगों  की गिरफ्तारी हो चुकी है।
 

पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना बीटा-दो पुलिस ने आज रवि काना गैंग के सक्रिय सदस्य प्रहलाद को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके खिलाफ थाना बीटा-टू में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि प्रहलाद कुख्यात स्क्रैप माफिया और थाना सेक्टर-39 में सामूहिक बलात्कार के मामले में वांछित चल रहे रवि का दाहिना हाथ था। यह उसके अंगरक्षक के रूप में काम करता था।

 

आरोपी ही रवि काना की गाड़ी को हमेशा चलता था, तथा पैसों की लेनदेन में इसकी अहम भूमिका होती थी। उन्होंने बताया कि पुलिस इस गैंग के अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रहलाद की गिरफ्तारी के बाद इस गैंग के आठ लोगों की अब तक गिरफ्तारी हो चुकी है। इस गैंग का  मुख्य सरगना रवि काना अभी भी फरार है।

यह भी पढ़ें :  दिल्ली में शादी करने वाली महिला से ससुराल वालों ने मांगी दहेज में 5 लाख नकद व बुलेट मोटरसाइकिल, घर से निकाला
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय