Monday, April 21, 2025

राष्ट्रपति ने पशुपति कुमार पारस का इस्तीफा स्वीकार किया, रिजिजू को मिली खाद्य प्रसंस्करण की जिम्मेदारी

 

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योगमंत्री पशुपति कुमार पारस का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। उनके स्थान पर कैबिनेट मंत्री किरेन रिजिजू को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अलावा, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

राष्ट्रपति भवन ने बुधवार को बयान में कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सलाह के अनुसार, संविधान के अनुच्छेद 75 के खंड (2) के तहत, केंद्रीय मंत्रिपरिषद से पशुपति कुमार पारस का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है।

इसके अलावा, प्रधानमंत्री की सलाह के अनुसार, राष्ट्रपति ने निर्देश दिया है कि कैबिनेट मंत्री किरेन रिजिजू को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अलावा, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय का प्रभार सौंपा जाए।

यह भी पढ़ें :  देश में फिर से लू और बेमौसम बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय