Tuesday, May 20, 2025

राष्ट्र्पति मुर्मु ने पटेल चौक जाकर सरदार पटेल को अर्पित की श्रद्धांजलि

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरूवार को भारत रत्न सरदार पटेल की जयंती पर यहां पटेल चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हेंं श्रद्धांजलि अर्पित की।

देश के पहले गृह मंत्री और लौह पुरूष के नाम से प्रसिद्ध सरदार पटेल की जयंती को देश भर में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

राष्ट्रपति सुबह सात बजे पटेल चौक पहुंची और सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

उन्होंने राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में भी सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

श्रीमती मुर्मु ने सरदार पटेल को नमन करते हुए सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि देश का एकीकरण सुनिश्चित करने वाले लौह पुरूष सरदार भाई पटेल की जयंती पर कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से विनम श्रद्धांजलि। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल एक महान देशभक्त एवं अग्रणी राष्ट्र निर्माता थे। उनके आदर्शों से हमे राष्ट्र निर्माण के लिए अनवरत कार्य करने की प्रेरणा लेनी चाहिए।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय