Monday, February 24, 2025

प्रधानमंत्री मोदी ने वीर बालक दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया, साहिबजादों के शौर्य और बलिदान की वीरगाथा सुनी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज ‘वीर बालक दिवस’ पर राष्ट्रीय राजधानी के प्रगति मैदान के भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे। इस मौके पर केंद्रीयमंत्री (द्वय) अनुराग ठाकुर और स्मृति ईरानी भी मौजूद रहे।

वीर बाल दिवस गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों साहिबजादा बाबा जोरावर सिंह और साहिबजादा बाबा फतेह सिंह के शहादत के सम्मान में मनाया जाता है। इस मौके पर शबद कीर्तन के साथ दोनों साहिबजादा के शौर्य और पराक्रम की वीरगाथा की प्रस्तुति की गई। प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले साल जनवरी में दोनों साहिबजादों की पुण्य स्मृति में प्रति वर्ष वीर बालक दिवस मनाने की घोषणा की थी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय