Tuesday, May 13, 2025

प्रियंका गांधी वाड्रा का ट्वीट, “अपराधियों को कड़ी सजा मिले, लेकिन कानून के तहत”

लखनऊ। गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की प्रयागराज में शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसी को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज सुबह माफिया अतीक और अशरफ का नाम लिए बिना दो ट्वीट किए हैं।

उन्होंने लिखा है- हमारे देश का कानून संविधान में लिखा गया है। यह कानून सर्वोपरि है। अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, मगर देश के कानून के तहत होनी चाहिए। किसी भी सियासी मकसद से कानून के राज और न्यायिक प्रक्रिया से खिलवाड़ करना या उसका उल्लंघन करना हमारे लोकतंत्र के लिए सही नहीं है।

उन्होंने दूसरे ट्वीट में लिखा- जो भी ऐसा करता है, या ऐसे करने वालों को सरंक्षण देता है, उसे भी जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए और उस पर भी सख्ती से कानून लागू होना चाहिए। देश में न्याय व्यवस्था और कानून के राज का इकबाल बुलंद हो, यही हम सबकी कोशिश होनी चाहिए।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय