Tuesday, April 15, 2025

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का विरोध प्रदर्शन, ट्रैप कार्यवाही पर रोक लगाने की मांग

  • एडीएम को सौंपा ज्ञापन-पत्र, भ्रष्टाचार के खिलाफ साजिशन कार्रवाई का आरोप

कैराना: उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन-पत्र एडीएम को सौंपकर सूबे में एंटी करप्शन अथवा विजिलेंस द्वारा ट्रैप करके लेखपालों के खिलाफ की जा रही साजिशन कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की है।

शनिवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ कैराना के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन की तहसील अध्यक्ष पूजा खैवाल के नेतृत्व में तहसील प्रांगण में धरना-प्रदर्शन किया। धरना-प्रदर्शन के बाद उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन-पत्र तहसील मुख्यालय पर सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे एडीएम शामली संतोष कुमार सिंह को सौंपा।

संघ का आरोप है कि प्रदेश में विभिन्न तहसीलों पर कार्यरत लेखपालों को एंटी करप्शन विभाग व विजिलेंस द्वारा रिश्वत के झूठे मामलों में साजिशन फंसाया जा रहा है, जिससे ईमानदार और निष्पक्ष लेखपालों का मनोबल निरंतर गिरता जा रहा है। संघ का कहना है कि एंटी करप्शन और विजिलेंस द्वारा साधारण शिकायतों के आधार पर जबरदस्ती ट्रैप करके लेखपालों को गिरफ्तार किया जा रहा है।

लेखपाल संघ का मानना है कि लेखपाल शासन के राजस्व विभाग में रीढ़ की तरह कार्य करता है और फील्ड कर्मचारी होने के कारण उसका सीधा संबंध लोगों से होता है। अवैध अतिक्रमण अथवा भूमि विवाद संबंधी समस्याओं के निस्तारण के कारण प्रभावित पक्ष लेखपाल को अपना दुश्मन समझने लगता है। प्रभावित व्यक्ति साजिश करके एंटी करप्शन अथवा विजिलेंस की टीम से मिलकर ट्रैप की झूठी कार्यवाही को अंजाम दिलाता है।

संघ का कहना है कि एंटी करप्शन और विजिलेंस की साजिशन कार्यवाही से प्रदेशभर का लेखपाल आक्रोशित और आंदोलनरत है। उन्होंने इस तरह की कार्यवाही पर रोक लगाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें :  मायावती ने बाबासाहेब को उनकी जयंती पर नमन किया, कहा- 'बहुजनों के सामाजिक हालात दयनीय'
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय