Friday, May 9, 2025

मेरठ में 22 महिलाओं से 19 लाख की ठगी कर जनसेवा केंद्र संचालक फरार

मेरठ। प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान दिलाने के नाम पर जनसेवा केंद्र संचालक ने ब्रह्मपुरी के 22 महिलाओं से 19 लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस में शिकायत करने पर जन सेवा केंद्र संचालक दुकान बंद करके भाग गया। महिलाओं का आरोप है कि ब्रह्मपुरी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही है। महिला ने एसएसपी से जन सेवा केंद्र संचालक की गिरफ्तारी की मांग की।

 

ओडियन सिनेमा स्थित प्रियंका समेत काफी महिलाएं एसएसपी आफिस पहुंची। उन्होंने एसएसपी रोहित सिंह सजवाण को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया कि दो साल पहले जैन नगर स्थित एक जनसेवा केंद्र संचालक ने प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान दिलाने के नाम पर 22 महिलाओं से 80-90 हजार रुपये ले लिए।

 

 

एक साल बीतने के बाद जब उनका मकान नहीं मिल सका तो उन्होंने पुलिस में शिकायत की। इसके बाद जन सेवा केंद्र संचालक दुकान बंद करके भाग गया। एसएसपी ने ब्रह्मपुरी पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय