Friday, May 9, 2025

मोदी पर राहुल की टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण- विदेश मंत्रालय

नयी दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की उस टिप्पणी को ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ करार दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी में भूलने की बीमारी के लक्षण हो सकते हैं और कथित तौर पर उनकी तुलना निवर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से की जा सकती है।

 

मुज़फ्फरनगर में भाकियू नेता की कार से टकराई छात्रा, पुलिस ने कर लिया मुकदमा दर्ज, मचा हंगामा

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने यहां नियमित ब्रीफिंग में एक सवाल के जवाब में कहा,“भारत की अमेरिका के साथ बहुआयामी साझीदारी है, जो दोनों पक्षों की वर्षों की दृढ़ता, एकजुटता, आपसी सम्मान और प्रतिबद्धता से बनी है। दोनों देशों के बीच मधुर और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। हम ऐसी रिपोर्टों या टिप्पणियों को दुर्भाग्यपूर्ण मानते हैं, वे भारत सरकार की स्थिति का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं।”

मुज़फ्फरनगर में पूर्व विधायक शाहनवाज राणा गिरफ्तार, अदालत ने जारी किये थे गिरफ्तारी वारंट

 

उल्लेखनीय है कि दो सप्ताह पहले महाराष्ट्र में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए  राहुल गांधी ने कहा था,“वह (  मोदी) पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति की तरह स्मृति क्षीणता से पीड़ित हैं।”

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय