Friday, April 18, 2025

शामली में बारिश ने खोली नगर पालिका की पोल, सड़के बनी तालाब

शामली। जनपद में कल रात से हो रही रुक-रुक कर बरसात से जहां सर्दी बढ़ गई है। वहीं स्कूली बच्चों की भी मुसीबत बढ़ गई है। जहाँ बारिश ने नगर पालिका प्रशासन की पोल खोल दी है। वही नगर पालिका प्रशासन के सफाई के दावे फेल होते नजर आ रहे हैं।

 

मुर्मु,धनखड़,मोदी,शाह सहित विभिन्न नेताओं ने मनमोहन सिंह के निधन पर जताया शोक

 

 

जिसके चलते अधितर मार्ग पर जल भराव की जटिल स्थिति बन गई है और स्कूल से आने और जाने वाले नन्हे मुन्ने बच्चों को भी सर्दी के समय मे मार्ग पर जल भराव के पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। नागरिकों का आरोप है,कि शिकायत के बावजूद भी पालिका प्रशासन इस और कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जिसके चलते कस्बे वासियों में पालिका प्रशासन के प्रति आक्रोश बना हुआ है

 

1 रुपये से 100 रुपये तक के करेंसी नोटों पर हस्ताक्षर करने वाली अकेली हस्ती थे मनमोहन सिंह

 

मामला जनपद शामली के कांधला कस्बे के गंगेरू मार्ग स्थित मोहल्ला खेल देर रात से बारिश होने के कारण मार्ग पर जल भराव की जटिल स्थिति देखने को मिली है। और मार्ग पर हालात तालाब जैसे बन गए और वही स्कूल से आने और जाने वाले नन्हे मुन्ने बच्चों को इस जल भराव से होकर गुजरना पड़ रहा है। कस्बे वासियों का आरोप है, कि समय से गंदे नालों की सही से सफाई न होने के कारण और मार्ग का सौंदर्य करण ना होने के कारण मार्ग पर जल भराव की जटिल स्थिति बन जाती है।

यह भी पढ़ें :  योगी सरकार का सौर ऊर्जा पर फोकस, बुंदेलखंड में हो रही पानी के साथ ‘बिजली की खेती’

 

 

मुज़फ्फरनगर में किसान ने खेत के चारों तरफ लगा रखे थे तार, करंट से हुई नरपहाड़े की मौत, किसान पर मुकदमा दर्ज

 

जिसके कारण स्कूल जाने वाले नन्हे मुन्ने बच्चों व अन्य स्थानीय लोगो को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक तो सर्दी और ऊपर से गंदे और ठंडे पानी में स्थानीय मासूम बच्चों और स्थानीय लोगों को निकाल कर जाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों की माने तो तबीयत खराब होने का डर और समय पर पहुंचने की आवश्यकता लोगों के अंदर मजबूरी को पैदा कर रही है। वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर पालिका प्रशासन को शिकायत करने के बावजूद भी इस और ध्यान देने को तैयार नहीं है। जिसके चलते कस्बे वासियों में नगर पालिका प्रशासन के प्रति आक्रोश बना हुआ है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय