Tuesday, May 20, 2025

राजकुमार सिद्धार्थ को रेलवे समिति का सदस्य मनोनीत किया

मुजफ्फरनगर। भारत सरकार के रेलवे मंत्रालय द्वारा भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष व पूर्व सभासद राजकुमार सिद्धार्थ को रेलवे समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। राजकुमार सिद्धार्थ ने रेलवे समिति का सदस्य मनोनीत किए जाने पर प्रदेश नेतृत्व व राष्ट्रीय नेतृत्व का धन्यवाद किया।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजकुमार सिद्धार्थ तीन बार नगरपालिका परिषद के सभासद रहे हैं और वर्तमान में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष हैं। राजकुमार सिद्धार्थ के रेलवे समिति का सदस्य मनोनीत होने पर उनके समर्थकों ने पगड़ी पहनाकर व फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। राजकुमार सिद्धार्थ ने रेलवे समिति का सदस्य मनोनीत होने पर भाजपा के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय