Tuesday, April 22, 2025

आम जनता में किसानों के लिए नफरत पैदा कर रही भाजपा सरकार: राकेश टिकैत

शामली। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता और एसकेएम नेता राकेश टिकैत शामली पहुंचे। यहां पर उन्होंने किसानों की महापंचायत को संबोधित किया। टिकैत ने कहा कि भाजपा सरकार आम जनता में किसानों के लिए नफरत पैदा कर रही है, जो भी सरकार की नीतियों के खिलाफ आंदोलन करता है, उसे खालिस्तानी, आतंकवादी या नक्सली बताकर बदनाम किया जाता है।

मंगलवार को शामली के जिजौला गांव में भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत पंजाब के किसानों के आंदोलन के मुद्दों पर क्षेत्रीय किसानों को जागृत करने के लिए आयोजित की गई थी। महापंचायत को संबोधित करते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि हमारा मकसद किसानों को जागृत करना, उनकी बात सुनना है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सरकारों के अत्याचार बढ़ेंगे और उसके लिए किसानों को तैयार रहना होगा। जो आज पंजाब के किसानों के साथ हो रहा है, वो यहां पर भी होगा। टिकैत ने कहा कि हमारी लड़ाई हरियाणा सरकार के साथ नही थी, बल्कि भारत सरकार से थी, लेकिन फिलहाल सबसे ज्यादा दिक्कत हरियाणा सरकार पैदा कर रही है। राकेश टिकैत ने कहा कि वह दिन दूर नही कि जब हरियाणा और यूपी के किसान मिलकर बैठकर करेंगे। उन्होंने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा की 22 तारीख में चंडीगढ़ में मीटिंग हैं, हम वहां पर वार्ता के बाद निर्णय लेंगे। टिकैत ने कहा कि एमएसपी गारंटी कानून सरकार को बनाना है, चाहे वह आज बना दे, या कल, नही तो आने वाली सरकार को बनाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार यह बात समझ ले कि व्यापारियों को फायदा देने वाले कानून नही चलेंगे, क्योंकि व्यापारी किसान को सस्ते में लूटता है, लेकिन इसके बावजूद भी सरकार उसको फायदा देती है।

यह भी पढ़ें :  शामली में प्रतिबंधित पशु के मांस मिलने पर भड़के हिंदू संगठन, पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल

किसानों के प्रति नफरत पैदा कर रही सरकार
राकेश टिकैत ने कहा कि वर्तमान सरकार सिर्फ किसान के लिए बोलती है, लेकिन करती कुछ नही। आम जनता में किसान के खिलाफ नफरत पैदा की जा रही है। आंदोलनों के दौरान निगेटिव बातें फैलाई जाती है। सिक्ख समाज के लोगों को खालिस्तानी, मुस्लिमों को आतंकवादी और आदिवासियों को नक्सल बताया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य है कि जो भी सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगा, तो उसे गलत संगठन से जोड़कर दिखाया जाएगा, ताकि जनता में उनके लिए नफरत फैल सके।

पार्टियों को खुद करनी पड़ेगी सुरक्षा
वर्तमान में चुनावों के हालातों पर बोलते हुए टिकैत ने कहा कि अब देश में चुनाव चंडीगढ़ की तर्ज पर हो रहे हैं। जिन पार्टियों को चुनाव लड़ना है, तो लड़ना भी उन्हें ही पड़ेगा, हम उनकी जगह लड़ाई नही करेंगे। उन्होंने कहा कि अपने चुनाव, अपने वोट और कंडीडेट की रक्षा पॉलिटिकल पार्टी को स्वयं करनी होगी। रालोद के भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं पर टिकैत ने जयंत चौधरी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि वह अकेला सरकार का क्या भला करेगा। वो पॉलिटिकल लोग है और हमारा उनसे कोई लेना देना नही है।

पेपर लीक पर भी बोले टिकैत
यूपी में पुलिस भर्ती परीक्षा के संबंध में राकेश टिकैत ने कहा कि उन्हें युवाओं द्वारा बार—बार पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने से संबंधित फोन किए जा रहे हैं। युवाओं का कहना है कि अगर आप ही आवाज नही उठाएंगे, तो कौन उठाएगा। टिकैत ने कहा कि हम मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भेजेंगे और एसकेएम की बैठक में भी पुलिस भर्ती परीक्षा से संबंधित मुद्दा उठाया जाएगा। हमारी सरकार से मांग है कि यूपी में पुलिस भर्ती परीक्षा दोबारा से कराई जाए, ताकि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ ना हो।

यह भी पढ़ें :  शामली में दिव्यांग छात्र की शिक्षा में रुकावट: कम प्रमाण पत्र प्रतिशतता से लाचार, डीएम ऑफिस में लगाई मदद की गुहार
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय