Friday, September 20, 2024

राव इक़बाल मोहम्मद खान रालोद में शामिल, बोले-अपने परिवार में की वापसी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव को लेकर विभिन्न दलों ने अपनी सियासी तैयारियों की गतिविधियां तेज कर दी हैं। इस कर्म में तेजी से बदलते राजनीतिक घटना क्रम में मंगलवार को लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष राव इकबाल मोहम्मद खान ने ‘राष्ट्रीय लोकदल’ का दामन थाम लिया। रालोद मुख्यालय में उन्होंने आज राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी, प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय व राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा के समक्ष राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण कर ली।

राव इक़बाल मोहम्मद ख़ान का स्वागत करते हुए त्रिलोक त्यागी ने कहा कि हमें ख़ुशी है कि राव इकबाल के आने से पार्टी को एक नई ताकत व संगठन विस्तार में मदद मिलेगी। यह पार्टी के लिये यह एक बड़ी उपलब्धि है जिसका श्रेय हमारे राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा को जाता है जो पिछले काफ़ी समय से पूर्वांचल में रालोद संगठन विस्तार के प्रयासरत हैं और उनके प्रयास रंग भी ला रहे हैं।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने कहा कि हम प्रदेश में संगठन विस्तार में कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे और राव साहब के राजनैतिक अनुभव का लाभ संगठन को निश्चित रूप से मिलेगा।

पूरे राजनैतिक घटना चक्र के सूत्रधार राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा ने कहा कि राव साहब ने सही समय पर घर वापसी की है अब वह हमारे साथ मिलकर पूर्वांचल में संगठन विस्तार के कार्य में लगेंगे और शीघ्र ही उन्हें संगठन में महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी दी जाएगी जिसका वह पूरे मन और ऊर्जा से निर्वहन करेंगे।

राव इक़बाल मोहम्मद ख़ान ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय राज्य मंत्री चौधरी जयंत सिंह के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी जो भी ज़िम्मेदारी सौंपेगी मैं और मेरी टीम उसका पूरे मन से निर्वहन करेंगे और अब यही मेरा घर है यही मेरा परिवार है।

उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व 10 अगस्त को राव इकबाल मोहम्मद खान ने लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उन्होंने रालोद के राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा से भेंट कर ‘राष्ट्रीय लोक दल’ में शामिल होने की घोषणा की थी। आज उनके साथ आए कई नेताओं, समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने रालोद की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव अंबुज पटेल, महासचिव महिला प्रकोष्ठ शालिनी सिंह पूर्व विधानसभा प्रत्याशी इज़हार अहमद शाह, प्रदेश सचिव मयंक त्रिवेदी, प्रदेश प्रवक्ता सम्राट सिंह,द्विजेंदर मिश्रा आदि वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत करते हुए हर्ष व्यक्त किया।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। उपचुनाव की तैयारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समेत सभी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। राष्ट्रीय लोकदल में आज राव इकबाल महोम्मद खान के शामिल होने से पूर्व समाजवादी पार्टी (सपा) छह ने विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तैयारियों को लेकर प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। जबकि कांग्रेस पार्टी ने भी सभी 10 सीटों पर अपने पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं। उप्र की राजनीति में दिलचस्प तो यह है कि इस बार बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने भी उपचुनाव में उतरने का बिगुल फूंक दिया है। बसपा के पहली बार किसी भी उपचुनाव में उतरने से यूपी की राजनीति में इस बार 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में रोचक लड़ाई देखने मिल सकती है। जबकि इस उपचुनाव में भाजपा की सहयोगी पार्टियां भी उपचुनाव में सीटों की दावेदारी और चुनाव मैदान में उतरने की होड़ में लगे हुए हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय