Monday, April 21, 2025

देवरिया में फरार चल रहा दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल,गिरफ्तार

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया में पुलिस अभिरक्षा से फरार हुये दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पैर में गोली लगी है। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

 

 

अपर पुलिस अधीक्षक दीपेन्द्र चौधरी ने सोमवार को बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मुहल्ले में दुकान पर सामान लेने गई एक सात साल की बालिका के साथ रविवार को दूसरे समुदाय के एक दुकानदार ने दुष्कर्म किया था। पुलिस ने उसको कल ही गिरफ्तार कर लिया था।

 

 

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश सैफुल्लाह की तबियत ख़राब होने पर पुलिस देर रात उसे अस्पताल ले जा रही थी कि इस बीच वह पुलिस को धक्का देकर फ़रार हो गया था। आरोपी बदमाश की खोजबीन के लिए पुलिस की तीन टीम बनायी गई थी। सोमवार की तड़के सदर कोतवाली क्षेत्र के सोनू घाट के पास में खोजबीन के लिए लगाई गई टीम के साथ आरोपी की पुलिस मुठभेड़ में उसके को पैर में गोली लगी है, जिसे गिरफ़्तार कर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

यह भी पढ़ें :  पांच लाख लाओ पत्नी ले जाओ, ससुर की डिमांड सुन दामाद हैरान, पहुंचा पुलिस की शरण में
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय