Tuesday, May 20, 2025

मेरठ में शादी का झांसा देकर पड़ोसी ने किया दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ में थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में पड़ोसी ने शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला के गर्भवती होने पर आरोपी ने धोखे से उसका गर्भपात करवा दिया। थाना लिसाड़ी गेट की शाहजहां कॉलोनी की रहने वाली महिला ने पड़ोसी युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

 

पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत की और आरोपी युवक से निकाह करवाने की पुलिस से मांग की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। लिसाड़ी गेट इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह का कहना है कि महिला की शिकायत पर युवक को हिरासत में लिया गया है, उससे पूछताछ की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय