Friday, July 26, 2024

मुरादाबाद में राष्ट्रीय बजरंग दल चलाएगा अभियान, प्रेमी युगल मिले तो बंधवाई जाएगी राखी

मुरादाबाद। जनपद में राष्ट्रीय बजरंग दल एक अभियान चलाने जा रही है। यह अभियान प्रेमी जोड़ों को लेकर है। अगर कोई भी प्रेमी युगल पकड़ा जायेगा तो उनके हाथ पर राखी बंधवाकर रक्षा बंधन मनवाया जाएगा।

राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष रोहन सक्सेना ने बुधवार को बताया कि यह अभियान सात फरवरी से 14 फरवरी तक चलेगा। बजरंग दल के कार्यकर्ता सिनेमा हाल, काफी शाप, माल, मैगी प्वाइंट या पार्क में रहेंगे और अगर प्रेमी युगल मिले तो उनके साथ रक्षा बंधन मनवाया जाएगा।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

रोहन ने आगे कहा कि प्रेमी जोड़ों से कहा जाएगा कि अगर आप भाई-बहन नहीं हैं तो फिर आपका क्या रिश्ता हैं और अगर आप में कोई रिश्ता नहीं हैं और आप दोनों दोस्त हैं तो दोस्त भाई बहन भी हो सकते हैं। भाई बहन का रिश्ता कोई गंदा रिश्ता नहीं है सबसे पवित्र रिश्ता है उसको स्वीकार कीजिए और राखी बंधवाइये। अगर आप गर्लफ्रेंड बाॅयफ्रेंड है तो वह भारत में नहीं चलेगा क्योंकि यह भारतीय संस्कृति नहीं हैं। भारत में भारतीय संस्कृति के खिलाफ जो भी जाएगा उसके खिलाफ हम पूर्व से आंदोलन कर रहे हैं और करते रहेंगे। इसलिए मुरादाबाद के सभी प्रेमी जोड़ों से आग्रह हैं कि आप लोग आने वाली सात फरवरी से 14 फरवरी तक उपरोक्त बताए गए किसी भी स्थान पर ना जाएं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,098FansLike
5,348FollowersFollow
70,109SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय