Saturday, May 17, 2025

राष्ट्रीय लोकदल ने किया जिला कार्यकारिणी का गठन, अनेक युवाओं को मिले पद, दर्जनों लोगों ने अपने समर्थकों के साथ ग्रहण की रालोद की सदस्यता

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल ने अपनी जिला कार्यकारिणी का गठन किया है। संगठन में सभी वर्गों को स्थान दिया गया। छह जिला उपाध्यक्ष, नौ जिला महासचिव बनाए गए। वहीं, भाजपा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर ने अपने समर्थकों के साथ रालोद की सदस्यता ग्रहण की।

राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय पर जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने नियुक्ति पत्र देने के बाद संगठन को मजबूती के साथ चलाने की आह्वान किया। विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान, क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने कहा कि रालोद पार्टी में सभी को सम्मान दिया जा रहा है। विधायक अनिल कुमार ने कहा कि कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पार्टी की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ठाकुर राजेंद्र सिंह ने अपने समर्थकों के साथ रालोद की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि भाजपा में किसान, मजदूर और नौजवान सभी पीड़ित है। रालोद की कार्यशैली को देखते हुए राजेंद्र सिंह ने सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, योगराज सिंह, अजीत राठी, धर्मेंद्र तोमर, हंस राज जावला मौजूद रहें।

रालोद की जिला कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष सरदार मेजर सिंह, ताहिर मिर्जा, विकास बालियान, तासिर हसन, राजू वाल्मीकि, रामकिशन शर्मा के पद पर नियुक्त किया। जिला महासचिव दिमाग सिंह गुर्जर, युनूस चौधरी, विकास कादियान, शैलेंद्र तोमर, काजी फसीअख्तर, सचिन कुमार, मुन्नू, राजकुमार तेवतिया, मोनू पाल को बनाया गया। जिला सचिव संदीप, विजय आर्य, मुकेश, नीशू कुमार, दीपक, आदेश, रोहित लाटियान और नगर अध्यक्ष मनोश शर्मा, नौशाद मोनी, शादाब, संयम पंवार, उपेंद्र बालियान, आमिर खान, ललित सहरावत, आसिफ त्यागी और आरिफ को नियुक्त किया गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय