Friday, March 28, 2025

पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान भारत और सीएजी रिपोर्ट पर हुआ फैसला: रविंद्र इंद्राज सिंह

नई दिल्ली। दिल्ली में नई सरकार के गठन में रविंद्र इंद्राज सिंह को महत्वपूर्ण जगह मिली है। बवाना विधानसभा सीट से चुनाव जीतने के बाद उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह ने आईएएनएस से खास बातचीत करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए भाजपा आलाकमान का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि मुझ पर भरोसा करने और मुझे कैबिनेट में शामिल करने के लिए मैं पीएम मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को धन्यवाद देता हूं। घोषणापत्र में किए गए सभी वादे जल्द ही पूरे किए जाएंगे। पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान भारत और सीएजी रिपोर्ट पर फैसले लिए जा चुके हैं। हमारी प्राथमिकता राज्य के विकास और जनता की भलाई में योगदान देना होगी और हम पूरी तरह से अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। दिल्ली में सुशासन की सरकार बनी है।

कल हमने यमुना मैया की आरती की और अब हम दिल्ली की जनता को यहां की समस्याओं से निजात दिलाएंगे। वहीं दिल्ली में नई सरकार के गठन के बाद गुरुवार को कैबिनेट की पहली बैठक हुई। कैबिनेट की बैठक के बाद मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि दिल्ली सरकार ने ‘आयुष्मान भारत’ योजना को लागू करने के लिए अपनी मंजूरी दे दी है। कैग रिपोर्ट को लेकर भी महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि कुल 14 कैग रिपोर्ट लंबित थीं, जिनमें से कई रिपोर्टों में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप सामने आए हैं। जब ये रिपोर्टें सार्वजनिक होंगी, तो कई बड़े खुलासे सामने आएंगे, जो आम आदमी पार्टी की सरकार की कार्यशैली और विभिन्न विभागों में हो रहे भ्रष्टाचार को उजागर करेंगे। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता के साथ छह विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने सबसे पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को शपथ दिलाई। इसके बाद क्रमशः प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा, पंकज कुमार सिंह और रविंद्र इंद्राज सिंह ने शपथ ली।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय