Monday, March 31, 2025

मेरठ में यात्रा में डीजे बजाने पर चार संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

मेरठ। गणेश मूर्ति विसर्जन यात्रा में शामिल चार डीजे संचालकों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने गुरुवार को तेज आवाज में डीजे बजाने से रोका था। इसके बाद काफी हंगामा भी हुआ था। शहर में कई स्थानों से गणेश विसर्जन यात्रा निकाली गई थी। इन यात्राओं में डीजे भी शामिल थे।

बच्चा पार्क पर एक शोभा यात्रा में शामिल डीजे के ऊंचा होने और तेज आवाज में गाने बजाने पर पुलिस ने रोका था। इसके बाद हंगामा हो गया। इस मामले में एसआई सुमित उपाध्याय की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

रिपोर्ट में बताया गया कि पूर्व में की गई मीटिंग में शासन-प्रशासन के निर्देशों से अवगत कराया गया था। इसके बावजूद तेज आवाज में डीजे बजाया गया। बार-बार आदेश देने के बाद भी संचालकों ने तेज आवाज में डीजे  बजाना जारी रखा। इससे लोगों को परेशानी हुई। वाहनों के नंबर के आधार पर चार डीजे संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय