Friday, May 16, 2025

डीजे की तेज आवाज से महिला की हालत बिगड़ी, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

मेरठ। सरधना गंगनहर के सरधना पुल पर रात गणपति विसर्जन यात्रा के दौरान डीजे की तेज आवाज से विवाहिता की हालत बिगड़ गई। घर लौटने पर उसको हार्ट अटैक आया। जहां से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। त्योहार के मौके पर परिवार में मौत से कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में विवाहिता का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

मोहल्ला भाटवाड़ा निवासी ज्योति उम्र 24 पत्नी रवि कुमार की एक साल पहले शादी हुई थी। रात ज्योति अपने पति और पड़ोस की महिलाओं के साथ सरधना गंगनहर पुल पर गणपति विसर्जन यात्रा देखने गई थी। परिजनों ने बताया कि इस दौरान डीजे की तेज आवाज से ज्योति की हालत बिगड़ गई।

इसके बाद रवि उसे लेकर घर लौट आया। घर पहुंचने पर विवाहिता के सीने में तेज दर्द होने लगा। हार्ट अटैक आने पर उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर इलाज के दौरान ज्योति की मौत हो गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने भी मामले की जानकारी से इनकार किया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय