Wednesday, April 23, 2025

रिटायर्ड बैंक कर्मचारी को मॉर्निंग वॉक करना पड़ा भारी, आवारा सांड ने उतारा मौत के घाट

बरेली। बरेली में रिटायर्ड बैंक कर्मचारी कृष्णानंद पांडेय मॉर्निंग वॉक करना महंगा पड़ गया। वह सुबह वॉक पर निकले थे। जो वापस घर लौटकर नहीं आए। सांड ने पांडेय जी को पटककर मार डाला। आधा दर्जन लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। इनका इलाज चल रहा है। गले में रस्सी फंसने से सांड की भी मौत हो गई।

 

जानकारी के मुताबिक शहर के बारादरी थाना क्षेत्र के संजयनगर के पास स्थित सेंट्रल एस्टेट कालोनी में एक सांड ने घंटों उत्पात मचाया। जिसके चलते लोग अत्यधिक परेशान हैं इसका जिम्मेदार लोगों ने उत्तर प्रदेश सरकार को ठहराया है।

[irp cats=”24”]

ये है पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के बरेली में छुट्टा पशुओं का आतंक खत्म नहीं हो रहा है। इनके खौफ से राहगीर रास्ता बदल देते हैं। हद तो तब हो गयी जब 25 जनवरी की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले एक बैंक कर्मचारी को एक सांड ने टक्कर मारकर जान से ही मार डाला। यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोगों ने ट्वीटर पर सरकार को इसका दोषी बताते हुए कड़ी आलोचना की है। किसी ने घटना पर दुःख व्यक्त किया है तो किसी ने खतरनाक आवारा जानवरों से खुद को और अपने परिवार को बचाकर रखने की बात कही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय