Saturday, April 19, 2025

सुशांत केस में क्लीन चिट के बाद रिया चक्रवर्ती का इमोशनल पोस्ट वायरल

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट पेश होने के बाद रिया चक्रवर्ती का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और यह चर्चा का विषय बन गया है। इस मामले में सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर अभिनेता के परिवार ने गंभीर आरोप लगाए थे, लेकिन कोई ठोस सबूत न मिलने के कारण रिया को क्लीन चिट दे दी गई।

मुजफ्फरनगर में स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार, गांधी कॉलोनी के बीजेपी नेता केशव झाम्ब गिरफ्तार

 

क्लीन चिट मिलने के बाद रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार को बड़ी राहत मिली है। इसके बाद रिया ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसके बैकग्राउंड में एक अंग्रेजी गाना ‘सैटिस्फाइड’ इस्तेमाल किया गया है। इस गाने का मतलब है “मैं संतुष्ट हूं”, जो रिया के भावनाओं को दर्शाता है। इस पोस्ट के बाद कई लोगों ने रिया और उनके परिवार को बधाई दी और उन्हें समर्थन दिया।

शादी में हर्ष फायरिंग करने वाले दो सिपाही सस्पेंड, एक पर मुकदमा दर्ज: मुज़फ्फरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

 

सुशांत सिंह राजपूत का निधन 14 जून, 2020 को हुआ था। चार साल चार महीने बाद सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी है। दिलचस्प बात यह है कि इस क्लोजर रिपोर्ट में बताया गया कि अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला। सुशांत के परिवार ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार पर सुशांत सिंह राजपूत के पैसों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया था।

यह भी पढ़ें :  संविधान का अपमान कर रहा भ्रष्टाचार में आकंठ डूबा गांधी परिवार - केशव प्रसाद मौर्य
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय